NEET Result 2020 : आज नहीं इस दिन जारी किया जाएगा रिजल्ट

NEET

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कोरोना संक्रमित और कन्टेनमेंट जोन में रहने के कारण नीट परीक्षा ना दे पाने वाले छात्रों को एक और मौका दिया है।अब ये छात्र 14 अक्टूबर को 2 बजे से शाम 5 बजे तक की एक ही पाली में परीक्षा दे सकेंगे। वही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 16 अक्टूबर को NEET 2020 के परिणाम जारी करेगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्‌वीट कर दी। इससे पहले यह जानकारी आ रही थी कि नीट का रिजल्ट आज मंगलवार को ही जारी होगा।

दरअसल, 12 अक्टूबर को उच्चतम न्यायालय में दायर एक याचिका पर  हुई सुनवाई के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (Undergraduate) यानि नीट यूजी परीक्षा 2020 को वंचित उम्मीदवारों के लिए फिर से आयोजित कराने और नीट परीक्षा परिणामों को लेकर नोटिस जारी किया है।एनटीए ने नीट रि-एग्जाम 2020 के कार्यक्रम जारी करने के साथ ही साथ नीट 2020 रिजल्ट को लेकर भी आधिकारिक जानकारी दी है।

इसके अनुसार 13 सितंबर को आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2020 और 14 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली नीट पुनर्परीक्षा 2020 का संयुक्त परिणाम 16 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। परिणामों की घोषणा को लेकर अपडेट और उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड और रैंक परीक्षा पोर्टल, ntaneet.nic.in पर देख पाएंगे।

बता दे कि इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को देश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा। नीट आंसर-की, ओएमएमआर रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

NEET Results 2020: यूं कर सकेंगे चेक

  • ntaneet.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल्स डालकर सब्मिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।                                             https://twitter.com/DrRPNishank/status/1315575791413989376
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews