7 मौत और 78 कोरोना पॉजिटिव..फिर भी ऑरेंज जोन में MP का ये जिला

7 मौत और 78 कोरोना पॉजिटिव..फिर भी ऑरेंज जोन में MP का ये जिला

भोपाल।
केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ाने के साथ ही कोरोना वायरस के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की ताजा लिस्ट जारी की है। देशभर में रेड में 130 , ऑरेंज में 284 और ग्रीन में 319 जोन शामिल किए गए है। जिन जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा बिल्कुल कम है, वे ग्रीन जोन (Green Zone) में हैं। कोरोना के केस वाले लेकिन अब कम जोखिम वाले जिले ऑरेंज जोन (Orange Zone) में हैं और वायरस के हॉटस्पॉट्स वाले जिले रेड जोन (Red Zone) में हैं। इसमें मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के जिलों का भी नाम शामिल है, हैरानी की बात ये कि खरगोन को ऑरेंज में शामिल किया गया है जबकी यहां कोरोना मरीजों की संख्या 78 है और अबतक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

दऱअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सूची में खरगोन को ऑरेंज जोन में रखा गया है। जबकी यहां दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। आज शनिवार को भी चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे कुल मिलाकर मरीजों की संख्या 78 हो गई है और अबतक यहां सात की मौत हो चुकी है।।जबकी ग्वालियर रेड जोन में है यहां 9 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए, इनमें से छह स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अन्य का इलाज चल रहा है । वही भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 10 से ऊपर कोरोना संक्रमित आने पर उस जिले को रेड जोन की श्रेणी में रखा जाता है।लेकिन यहां तो आंकड़े दस से कई गुना है।हैरानी की बात है कि गाइडलाइन किस आधार पर तय की गई है और जिलों के आंकड़ों में ऐसी गलती क्यो की गई।

मध्य प्रदेश : रेड जोन वाले 9 जिले
– इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना,

ग्रीन जोन वाले 24 जिले
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews