PM मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, शिवराज कर सकते हैं लॉकडाउन बढ़ाने की मांग

-Shivraj-for-active-narendra-Modi-will-play-important-role-in-Lok-Sabha-elections

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) में लगातार बढ़ रहे कोरोना(corona) संक्रमण के मामले के बीच शिवराज(shivraj) सरकार लॉकडाउन(lockdown) बढ़ा सकती है। जिसको लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) के साथ होने वाले मुख्यमंत्रियों की बैठक में शिवराज चर्चा कर सकते हैं। जहां शिवराज प्रदेश में लॉक डाउन बढ़ाने की मांग कर सकते हैं। सोमवार 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना सहित लॉकडाउन मामले पर चर्चा करेंगे।

दरअसल मध्यप्रदेश में कोविड19(Covid19) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। जहां संक्रमित मरीजों के आंकड़े में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। भोपाल(bhopal) में यह आंकड़ा 400 के पार तो इंदौर(indore) में 1100 के पार पहुंच गया है। वही उज्जैन(ujjain), जबलपुर(jabalpur), खरगोन(khargone) एवं धार(dhar) जैसे अन्य जिले भी इससे काफी संक्रमित हैं। जिसमें कुल मिलाकर संक्रमित मरीजों की संख्या 2051 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 100 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है।

बता दे कि 25 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहली देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। जिसकी अवधि 14 अप्रैल को समाप्त होने के बाद देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी ने 15 अप्रैल से दूसरे चरण का लॉक डाउन घोषित कर दिया था। जिसकी अवधि अब 3 मई को समाप्त होने वाली है। इसी विषय पर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग(video conferencing) के जरिए चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश में महामारी के खस्ताहाल को देखकर मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री मोदी से लॉक डाउन बढ़ाने की मांग कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews