पुल पार कर रहा युवक देखते ही देखते नदी में जा समाया, घटना का वीडियो हुआ वायरल

पुल पार कर रहा युवक देखते ही देखते नदी में जा समाया, घटना का वीडियो हुआ वायरल

विदिशा,विजय विद्रोही। विदिशा के पठारी- खुरई रोड स्थित दलपतपुर घाट से एक युवक के बहने की घटना सामनें आई है। पुल के ऊपर से बह रही नदी पार कर रहा युवक देखते ही देखते नदी में समा गया। हालांकि नदी के दोनों किनारों पर मौजूद लोगो ने युवक को नदी पार करने से मना किया मगर युवक ने उनकी बात अनसुनी कर दी जिसके बाद युवक पैदल ही पुल पार करने लगा । युवक नदी के बीचों बीच पहुंचा और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया।और वह पुल के ऊपर से बह रहे पानी में  गिर गया। उसने खुद को बचाने का भरपूर प्रयास किया मगर कोई फायदा नही हुआ और युवक पुल से नीचे गहरे पानी मे लापता हो गया।युवक कौन था कहाँ का रहने वाला था इस बारे कोई जानकारी सामनें नही आई है। फिलहाल नदी में समा गये इस युवक का भी कुछ अता पता नही चल पाया।

https://vimeo.com/583452576

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews