सीधी में एक कर्मचारी कोरोना संदिग्ध, शाजापुर में भी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव

सीधी में एक कर्मचारी कोरोना संदिग्ध, शाजापुर में भी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव

सीधी।

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना(corona) संक्रमण के मामले प्रशासन(administration) के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। आए दिन अा रहे कोरोना वारियर्स(corona warriors) के मामले थमने का नाम नहीं के रहे हैं। इस बीच अब सीधी से एक जिला न्यायालय(Court) के एक कोरोना संदिग्ध है। जिसके बाद न्यायाधीश समेत दर्जन भर कर्मचारियों को होम कवारांटेन किया गया है।

दरअसल गुरुवार को जिला न्यायालय में हुई जांच में एक कोरोना संदिग्ध है। जिसके बाद न्यायाधीश समेत दर्जन भर कर्मचारियों को कवारांटेन किया गया है। वहीं इलाके को भी सील कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय सीधी के सीनियर डॉक्टर भी खतरा महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है।

शाजापुर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस

शाजापुर जिले में फिर एक बार फिर करोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। युवक ट्रक में सवार होकर मुंबई से शाजापुर आया था एहतियात के तौर पर उसके सैंपल लेकर युवक को क्वारंटाइन किया गया था। गुरुवार सुबह उसके कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी सामने आई जिसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम ग्राम चोमा थाना मोहनबडोडिया पहुंच गई है। स्वस्थ सर्वे किया जा रहा है युवक के संपर्क में आए 12 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। शाजापुर जिला अंतर्गत ग्राम चौमा में कोरोना पॉजीटीव मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। सीएमएचओ डॉ प्रकाश फुलम्बरीनकर ने बताया कि मरीज पांच दिन पहले मुंबई से चौमा आया था। दो दिन पहले उसकी जांच कर सैम्पल लिया गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। चौमा को सील कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews