यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोरोना संक्रमण की वजह से रद्द हुई स्पेशल ट्रेनें

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

demo pic

जबलपुर, संदीप कुमार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बढ़ते कोरोना महामारी केस को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को आगामी दिनों तक के लिए रद्द कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आप भी जान ले कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रेल्वे से मिली जानकारी के मुताबिक रेल प्रशासन द्वारा रेल परिचालनीय कारणों से पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। 

Read More: बढ़ते संक्रमण के बीच शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कहा- सभी जिलों में ये गतिविधियां स्थगित

इन गाड़ियों को किया गया रद्द

  • गाड़ी संख्या 01117 इटारसी – प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (आरक्षित) को दिनाँक 17.04.2021 से अगले आदेश तक और वापसी में गाड़ी संख्या 01118 प्रयागराज छिवकी – इटारसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (आरक्षित) को दिनाँक 18.04.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द।
  • गाड़ी संख्या 05763/05764 सतना-मानिकपुर-सतना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (अनारक्षित) को दिनाँक 17.04.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द।
  • गाड़ी संख्या 05765/05766 सतना-मानिकपुर-सतना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (अनारक्षित) दिनाँक 17.04.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द।
  • गाड़ी संख्या 01820/01819 ललितपुर-बीना-ललितपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (अनारक्षित) को दिनाँक 17.04.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews