पटवारी का ‘शाह’ पर तंज, “देश में लोकतंत्र बचाना किसकी जिम्मेदारी”

पटवारी का ‘शाह’ पर तंज, “देश में लोकतंत्र बचाना किसकी जिम्मेदारी”

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में सत्ता परिवर्तन के बाद से लगातार कांग्रेस(congress) बीजेपी(bjp) पर जुबानी हमले कर रही है। अब जैसे जैसे उपचुनाव(by-election) नजदीक आ रहे। वैसे वैसे ये हमले भी तेज़ हो गए हैं। कांग्रेस ने अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश के पूर्वमंत्री जीतू पटवारी(formerminister jitu patwari) ने कहा कि अमित शाह ने एमपी में सत्ता परिवर्तन में अपनी संलिप्तता के इंकार तो कर दिया लेकिन क्या देश में लोकतंत्र(democracy) बचाना केंद्र सरकार(central government) की जिम्मेदारी नहीं है।

दरअसल मंगलवार को ट्वीट(tweet) करते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता जाने के लिए देश की सरकार बड़ी जिम्मेदार है। जिसका जवाब उन्हें प्रदेश की जनता उपचुनाव में देगी। बता दें कि एक मीडिया चैनल(media channel) के सवाल पर अमित शाह(amit shah) ने कहा था कि मध्यप्रदेश में सरकार गिराने में हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। यह कांग्रेस के भीतर का मामला था। उनके दिग्गज लोग पार्टी छोड़कर गए इनमें हमारी गलती कहाँ है। ये जिम्मेदारी तो राहुल(rahul) और सोनिया गांधी(sonia gandhi) की थी जिसपर अब पटवारी ने सवाल दागा है।

वहीँ एक अन्य ट्वीट में पीएम(PM) और प्रदेश गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए पूर्वमंत्री पटवारी ने कहा कि मोदीजी(Modiji) कब तक मुंह छिपाओगे, सत्य का प्रकाश आपके गुनाहों को छिपने नहीं देगा, मप्र BJP सरकार के गृहमंत्री जी का कहना है कि मप्र में कोरोना(corona) इंदौर एयरपोर्ट(Indore airport) से आया। नमस्ते ट्रम्प(Namaste trump) के लिये एयरपोर्ट खुले रखने का जिम्मेदार आपको माने या अमित शाहजी को या उड्डयन मंत्री को स्वयं निर्णय लें। फिलहाल इस मुद्दे पर प्रदेश में सियासत गर्म है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews