जहरीली शराब ने ली तीन और जान, अब तक 24 की मौत, भोपाल से जांच टीम पहुंची

जहरीली शराब ने ली तीन और जान, अब तक 24 की मौत, भोपाल से जांच टीम पहुंची

मुरैना, संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के मुरैना (Morena) जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| गुरुवार को भी 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जहरीली शराब (poisonous alcohol) पीकर मरने वालों की संख्या अब 24 पर पहुंच गई है। इधर, भोपाल से विशेष जांच दल (SIT) मुरैना पहुंचा और पीड़ित परिवारों, अस्पताल में भर्ती मरीजों के अलावा पूर्व कलेक्टर व पूर्व पुलिस अधीक्षक से भी पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को रमेश बाल्मीकि (40), कैलाश (60) पुत्र रामसहाय और भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजपाल किरार के बड़े भाई पंजाब सिंह किरार (60) निवासी छैरा मानपुर की मौत हुई। भोपाल से जांच दल भी मुरैना पहुंचा| गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने जाँच टीम के साथ प्रभावित गाँव का दौरा किया| एडीजीपी पुलिस मुख्यालय ए सांई मनोहर और उप पुलिस महानिरीक्षक (ट्रेनिंग) मिथलेश शुक्ला के साथ टीम ने करीब एक घंटे तक मुरैना रेस्ट हाउस में हटाए गए कलेक्टर अनुराग वर्मा व एसपी अनुराग सुजानिया से पूछताछ की। टीम ने मानपुर गांव का निरीक्षण कर लोगों से बात की।

जहरीली शराब पीने से बीते चार दिन में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अभी कई लोग जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। घटना से भोपाल से लेकर दिल्ली तक हडकंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी अनुराग सुजानिया को हटा दिया है। कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है| जांच टीम की रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews