अवैध उत्खनन: गिजौरा में जप्त जेसीबी पहुंची डबरा थाने, अधिकारी डाल रहें मामले पर पर्दा

अवैध उत्खनन: गिजौरा में जप्त जेसीबी पहुंची डबरा थाने, अधिकारी डाल रहें मामले पर पर्दा

डबरा/सलिल श्रीवास्तव।

रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के तमाम दावे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी क्यों ना कर ले पर रेत माफिया और पुलिस का गठजोड़ किसी न किसी रूप में उजागर हो ही जाता है ग्वालियर जॉन के आईजी राजा बाबू सिंह इस नेक्सस को तोड़ने का भले ही कितना भी प्रयास क्यू ना कर ले पर अधिकारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे ताजा मामला देहात के गिजौरा थाने का है खाने का है।

जहां जप्त जेसीबी मशीन को थाना प्रभारी रतों रात चल बातें हैं पर उनकी किस्मत खराब होती है कि मशीन खराब हो जाती है और डबरा पहुंच जाती है। जब मशीन सही हो रही होती है तो मशीन मालिक वहां पहुंच जाता है और विवाद हो जाता है। मशीन डबरा सिटी थाना में पहुंच जाती है। तभी से पुलिस अधिकारी इस मामले को दबाने कहें या सुलटाने में लगे हुए हैं । कोई भी जिम्मेदार अधिकारी चाहे वह सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल हो या एसडीओपी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं जबकि मशीन मालिक के आवेदन पर ही सिटी पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी और मशीन को विवाद के चलते थाने में लाकर रखवाया था।

आपको बता दें कि देहात के गिजौरा थाने में 23/9/2019 को एक जेसीबी रेत के रेत के अवैध उत्खनन के चलते जप्त की गई थी यह पूरी कार्रवाई नायब तहसीलदार ने की और मशीन थाने की सुपुर्दगी में दे दी गई तभी से मशीन थाने के बाहर रखी रही और रात्रि में इसका उपयोग रेत के अवैध उत्खनन में जारी रहा यहाँ प्रश्न यह उठता है कि कैसे थाना प्रभारी ने जप्त मशीन को अपने थाने से बाहर जाने दिया वह भी रेत के अवैध कारोबार के लिए और तो और वह मशीन 30 किलोमीटर दूर डबरा सिटी थाने में भी रख गई।

ऐसा नहीं है इस मामले से वरिष्ठ अधिकारी अनभिज्ञ है पर सभी मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं कुछ दिन पिछोर थाना प्रभारी का भी रेत माफ़ियाओं के साथ बातचीत का ओडीयो बायरल हुआ था और पुलिस ने अपनी शाख़ बचाने के चलते तत्काल थाना प्रभारी सुरेंद्र कुशवाह को लाईन भेज दिया था अब फिर नया मामला उजागर हो गया और अधिकारी जाँच की बात कर रहे हैं। जब इस संबंध में एडीजी राजा बाबू सिंह से बात की तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews