Police : कोरोना के चलते पुलिस मुख्यालय ने छुट्टियों पर चलाई कैंची, आदेश जारी

Police : कोरोना के चलते पुलिस मुख्यालय ने छुट्टियों पर चलाई कैंची, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पुलिस विभाग (Police) द्वारा अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और समस्त स्टाफ के लिए नए आदेश जारी किए गए हैं। इनमें छुट्टियों सहित अन्य नियमावली शामिल है। आदेश के मुताबिक अब बहुत आवश्यक होने पर ही पुलिसकर्मियों को छुट्टियां मिलेंगी, और पहले से स्वीकृत छुट्टियां निरस्त भी की जा सकती हैं।

ये भी देखिये – इंदौर : नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन के साथ एक युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय (Police headquarter) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोविड 19 के बढ़ते कहर को देखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबी अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत न किये जाएं। बहुत जरूरी कारण होने पर ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। साथ ही कहा गया है कि छुट्टी के दौरान कहीं बाहर जाने या घूमने के कारण पुलिस अधिकारी/कर्मचारी स्वयं या उनका परिवार कोरोना संक्रमित हो सकता है। इसलिए इसे लेकर समुचित हिदायद दी जाए।

जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पहले से ही स्वीकृत हैं, या जो अभी अवकाश पर हैं उनका परीक्षण कर लिया जाए और इस आधार पर शेष छुट्टियां निरस्त भी की जा सकती हैं। इसके अलावा कम महत्वपूर्ण पत्रों को ‘विशेष वाहक’ से दूसरे जिलों में भिजवाने की बजाय उन्हें ईमेल के माध्यम से भेजा जाए ताकि अनावश्यक आवागमन और संक्रमण के खतरे से बचाव हो सके। इसी तरह अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी ने ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए कोई आवेदन किया हो तो उन्हें भी स्थानीय स्तर पर जांचकर उस आवेदन को इकाई प्रमुख की टीप के साथ ईमेल के द्वारा ही संबंधित शाखाओं को भिजवाया जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews