Police Medal : मप्र के इन अफसरों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

Police Medal : मप्र के इन अफसरों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज मंगलवार को गणतन्त्र दिवस से एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों और कर्मचरियों को दिए जाने राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश के खाते में इस बार 24 पुरस्कार आये हैं जिसमें तीन पुलिस वीरता मेडल, चार राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल और 17 सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल शामिल हैं।

केंद्र सरकार द्वारा घोषित सूची में मप्र को Police Medal For Gallantry (PMG) की श्रेणी में तीन पदक मिले हैं ये पदक पाने वालों में सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल वैशाखू लाल और IPS तरुण नायक शामिल हैं।  इसके अलावा Presidents Police Medal (PPM) For Distinguished Service श्रेणी में एडीजीपी (डायरेकर खेल विभाग) रवि कुमार गुप्ता, डीएसपी सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन कुमार श्रीवास्तव और हेड कांस्टेबल लल्लू राम  त्यागी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – MP College Exam: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, प्राचार्यों को मिले ये निर्देश, छात्रों को राहत

घोषित सूची में Police Medal (PM) For Meritorious Service श्रेणी में  इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र,  आईजी अनुराग, एआईजी (EOW) पल्लवी त्रिवेदी, ग्वालियर एसपी अमित सांघी , सब इंस्पेक्टर संजय सुधाकर, इंस्पेक्टर सुनील कुमार जैन, डीएसपी सूर्यकांत अवस्थी, इंस्पेक्टर धैर्यशील येवले, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर दिनेश जोशी, इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार चंद्रयान, एएसआई सेवाराम मैथिल , कॉन्स्टेबल मदन मुरारी शुक्ला, कॉन्स्टेबल प्रेम लाल तिवारी, दीप्ती कमांडेंट रामप्रताप पटेल और डीएसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।  इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 अगस्त को ये पदक दिए जायेंगे।

ये भी पढ़ें – Lokayukta Action: प्रधान आरक्षक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews