“फ्री हैण्ड “पर  गरमाई सियासत, कांग्रेस ने CM शिवराज पर साधा निशाना 

“फ्री हैण्ड “पर  गरमाई सियासत, कांग्रेस ने CM शिवराज पर साधा निशाना 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के MSME मंत्री ओम प्रकश सकलेचा को ग्वालियर मेले के लिए फ्री हैण्ड देने के आग्रह पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी उसके बाद से सियासत तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) द्वारा मंत्रियों को फ्री हैण्ड देने की बात पर  कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के दो प्रदेश प्रवक्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पर निशाना साधा है।  वरिष्ठ प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) को घेरा है।  मिश्रा ने लिखा – तानाशाहों के कबीलों में मप्र के मंत्री भी फ्री हैंड नहीं!,”बात निकली है तो दूर तलक जाएगी”, सभी जानते हैं मंत्रियों से ज्यादा पॉवरफुल कौन है? बिकाऊलालों की हालत तो और भी बदतर!!

इसके अलावा  कांग्रेस के एक और  प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा  है। सलूजा ने अपने ट्विटर पर  लिखा -शिवराज जी , आपकी सरकार में मंत्री नहीं अधिकारी फ़्री हैंड रहते है। मंत्रियों से सार्वजनिक पूछोगे तो वो हाँ ही कहेंगे। ज़रा नरोत्तम मिश्रा व भूपेन्द्र सिंह से पूछ लो, मंत्रियो से अकेले में पूछ लो ? कमलनाथ सरकार में विकास कार्यों में मंत्रियो का फ़्री हैंड पूरे प्रदेश ने देखा था।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1358669652021288965

गौरतलब है कि  रविवार  को ग्वालियर व्यापार मेले के औपचारिक उद्घाटन समारोह में मेले की गतिविधियों को साल भर में से आठ महीने चलाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से आग्रह किया था कि  इसके लिए ईव मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को फ्री हैण्ड दे दें।  इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)ने मंच से कहा नरेंद्र सिंह जी हम कमलनाथ थोड़ी हैं जो अपने मंत्रियों को फ्री हैंड नहीं देंगे। पूछो आप सबसे, इधर ही बैठे हैं। ओम जी काहे की चिंता सब अच्छा करो क्या दिक्कत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सारे मंत्री पूरी ताकत और विवेक का इस्तेमाल करते हुए लगातार काम कर रहे हैं क्यों प्रद्युम्न जी ठीक है कि नहीं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews