मप्र में किसानों पर सियासत, कमलनाथ बोले- शिवराज जी के झूठ से झूठ भी शर्माता है

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन (Farmer Protest) के बीच मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की सियासत के केंद्र में भी किसान आ गए हैं| कृषि कानून के विरोध में जहां कांग्रेस उपवास कर रही है तो वहीं बीजेपी किसान सम्मलेन आयोजित कर किसानों का समर्थन जुटा रही हैं| इस बीच बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है| अब पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर पलटवार किया है|

दरअसल, कमलनाथ ने ट्वीट कर सीएम शिवराज पर हमला बोला है| उन्होंने लिखा -शिवराज जी के झूठ से झूठ भी शर्माता है। कह रहे है कि मैने मुख्यमंत्री रहते किसानो को एक रुपया भी नहीं दिया ? ख़ुद की सरकार ने ही विधानसभा में 27 लाख किसानो की क़र्ज़माफ़ी की सच्चाई स्वीकार की, हमने फ़सल ख़राब होने पर किसानो को तत्काल मुआवज़ा दिया, कई योजनाओं में पैसा दिया| पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे लिखा ये सब तो रेकोर्ड में है, किसी से छुपा नहीं है। फिर भी झूठ ?

किसानों के समर्थन में उपवास करेगी कांग्रेस
किसानों के समर्थन में 19 दिसंबर को कांग्रेस विरोध दिवस मनाएगी| पूरे प्रदेश में राजधानी भोपाल से लेकर ब्लॉक स्तर तक पार्टी के नेता उपवास करेंगे| कांग्रेस ने इसके लिए सभी जिला इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं| इसी दिन पार्टी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ भी प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews