गुजरात से लौट रहे मजदूरों में गर्भवती महिला की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

गुजरात से लौट रहे मजदूरों में गर्भवती महिला की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

धार। मो. अंसार।

देश प्रदेश में मजदूरों के साथ होरही घटना थमने का नाम नहीं ले रही। आये दिन मजदूरों के हादसे अथवा किसी अन्य वजह से मरने की खबर सामने आ रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के धार जिले से एक खबर सामने आई है। जहाँ गुजरात से वापस आ रहे मजदूरों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी है। जिसके बाद उसके परिवार वालों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। वहीँ मृतक महिला की रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी गयी है।

दरअसल गुजरात के मोरबी से करीब 59 मजदूर दो पिकअप वैन के निकले थे। जिसके बाद रास्ते में 7 माह का पेट में बच्चा लिए गर्भवती महिला के रास्ते में मौत हो गई। तड़प तड़प कर महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि यह गर्भवती महिला टांडा के पास बगोली गांव की रहने वाली है। घटना के बाद प्रशासन ने सभी मजदूरों का स्कैनिंग कर परिवार वालों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया। वहीँ मृतक महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जहाँ रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की महिला की मौत कैसी हुई। हलाकि बीएमओ डॉक्टर तोमर ने बताया कि महिला की मौत अत्यधिक खून की कमी कारण होना प्रतीत होता है।

https://youtu.be/tq9AEMXMgek

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews