प्रेमचंद गुड्डू ने खोला राज-‘सिंधिया करते थे प्रताड़ित, इसलिए छोड़ी थी कांग्रेस’

प्रेमचंद गुड्डू ने खोला राज-‘सिंधिया करते थे प्रताड़ित, इसलिए छोड़ी थी कांग्रेस’

भोपाल।
लंबे विवाद के बाद आखिरकार पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू (Former MP Premchand Guddu) फिर से कांग्रेस (Congress) मे शामिल हो गए है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते ही गुड्डू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Former Union Minister Jyotiraditya Scindia) पर जमकर हमला बोला है। गुड्डू ने कांग्रेस छोड़ने का वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रताड़ना से मैंने काँग्रेस छोड़ी थी। उज्जैन का सांसद रहते हुए सिंधिया ने मेरा कोई काम नही होने दिए थे जिस कारण मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ी थी।

दरअसल, पूर्व सांसद गुड्डू ने आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधानसभाध्यक्ष एन पी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, रामनिवास रावत सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। गुड्डू के साथ उनके पुत्र अजित बोरासी भी थे। सदस्यता लेने के बाद गुड्डू ने कहा कि आज बड़ा मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब मैं बीजेपी में गया ऐसी कोई रात नही थी जिसमे मुझे चैन से नींद आई हो। ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रताड़ना से मैंने काँग्रेस छोड़ी थी। उज्जैन का सांसद रहते हुए सिंधिया ने मेरा कोई काम नही होने दिए थे जिस कारण मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ी थी। गुड्डू ने कहा है कि सिंधिया सामंतवादी है, उन्हें गुलाम चाहिए, अब कांग्रेस में वापिस आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं, बीजेपी को सबक सिखाना है।वही उन्होंने सिंधिया को राजनीति में जूनियर बताते हुए समर्थकों पर करोडों रुपए लेकर मंत्री बनने का आरोप लगाया।

इसके पहले भी गुड्डू ने सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था, मगर उसका गुड्डू ने जवाब नहीं दिया तो पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। वहीं, गुड्डू का कहना था कि वे तो पहले ही भाजपा छोड़ चुके थे। गुड्डू लगभग एक साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। रविवार को उनकी फिर कांग्रेस में वापसी हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews