निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, 9 दिसंबर को होगा महापौर व अध्यक्ष पद का आरक्षण

mp nikay chunav

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में उपचुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव (Urban body elections) की तैयारियां तेज हो गई है| प्रदेश के नगर निगमों के महापौर (Mayor) और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष (Preisdent) पद के आरक्षण की प्रक्रिया (Reservation Process) 9 दिसंबर को भोपाल (Bhopal) में होगी। आरक्षण की कार्यवाही 9 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से रवीन्द्र भवन, भोपाल के सभागृह में की जायेगी।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही 407 नगरीय निकायों के लिये की जायेगी। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 99 नगरपालिका और 292 नगर परिषद हैं। प्रदेश के पुराने 378 निकायों में से 315 का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews