मध्य प्रदेश में सरकारी भर्तियों की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने लिया अपडेट

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में सरकारी भर्तियों का इन्तजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है, जल्द ही रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी| अलग अलग विभागों में इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं| शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (PEB) और विभाग स्तर पर रिक्त पदों की भर्ती के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

मुख्यमंत्री शिवराज ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिए संचालित अभियान की समीक्षा की। बैठक में जेल, स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि गृह विभाग में आरक्षकों के 6 हजार 800 पदों, स्वास्थ्य विभाग में 2249 पदों और कृषि और किसान कल्याण विभाग में 800 पदों के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट की तैयारी हो गई है। उपयंत्री के ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट टेस्ट 52 पदों के लिए हो रहे हैं। इसी तरह ग्रुप-2 एवं सब ग्रुप-4 के रिक्रूटमेंट टेस्ट हो रहे हैं जिनसे 240 पदों की पूर्ति हो सकेगी। जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट हो रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से विभागों ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं| सरकार करीब 25 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews