कमलनाथ सरकार के समर्थन में उतरे मठ-मंदिर न्यास के अध्यक्ष

कमलनाथ सरकार के समर्थन में उतरे मठ-मंदिर न्यास के अध्यक्ष

जबलपुर।संदीप कुमार।
मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम के बीच जहा कांग्रेस अपनी सरकार बचाने में जुटी है तो वही भाजपा भी सराकर गिराने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ रही है।इन तमाम सियासी उठापटक के बीच शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निज सहायक और मठ-मंदिरों के अध्यक्ष ब्रम्ह्चारी सुबुधानन्द महाराज का बयान सरकार के समर्थन में आया है।

जबलपुर में उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार को कोई नही गिरा सकता है और उनकी कांग्रेस सरकार पूरे पाँच साल तक चलेगी।उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सब कुछ संभालने में लगे हुए है और अगर सरकार को गिरना होता तो उसी दिन ही गिर जाती जब उनके विधायको को पकड़ पकड़ कर ले जाया गया था।इस समय जो कुछ भी चल रहा है वो लोकतंत्र की हत्या है।सुबुधानन्द महाराज ने कहा कि डेढ़ साल पहले बनी सरकार को गिराने के कोशिश बेकार है ये कोई बनिया की दुकान नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews