
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोरोना (Corona) के चलते निधन हो गया है, वह अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती थी जहां मंगलवार को वो कोरोना से जंग हार गई।
यह भी पढ़ें…मप्र में 5 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा, 13417 नए केस, 98 ने हारी जिंदगी
पीएम मोदी की चाची के निधन की जानकारी उनके छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने दी, उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर चाची नर्मदाबेन को करीब 10 दिन पहले सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होने आगे कहा कि हमारे पिता दामोदर दास मोदी के भाई जगजीवनदास मोदी की नर्मदा बेन पत्नी थी जो अपने बेटे के साथ अहमदाबाद में रहती थी, वही चाचा की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
वही इस दुखद खबर पर वीडी शर्मा (VD Sharma) ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया उन्होंने लिखा ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की चाची श्रीमती नर्मदाबेन मोदी जी के देवलोकगमन का दु:खद समाचार मिला।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!!’
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की चाची श्रीमती नर्मदाबेन मोदी जी के देवलोकगमन का दु:खद समाचार मिला।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति!!
— VD Sharma (@vdsharmabjp) April 27, 2021
