पुलवामा की बरसी : आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, जम्मू से 7 किलो RDX बरामद 

पुलवामा की बरसी : आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, जम्मू से 7 किलो RDX बरामद 

जम्मू, डेस्क रिपोर्ट। पुलवामा हमले (Pulwama Attack) की दूसरी बरसी पर आतंकवादियों (Terrorists) ने एक बार फिर देश को दहलाने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया है।  सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने जम्मू बस स्टैंड से 7 किलो RDX बरामद किया किया है। बताया ये भी जा रहा है कि एक शख्स भी हिरासत में लिया गया है लेकिन इसकी पुष्टि अभी होना बाकी है। इस मामले में जम्मू पुलिस शाम 5 बजे के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकती है।

गौरतलब है कि दो साल 14 फरवरी 2019 को आज ही के दिन कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन आतंकी दस्ते ने CRPF  के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में CRPF  के 40 जवान शहीद हो गए थे. ये हमला पकिस्तान के इशारे पर किया गया था

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews