इस फैसले पर उठे सवाल, कमलनाथ बोले- अजब-गजब है शिवराज सरकार है

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में अभी कोरोना (Corona) का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है| इस बीच सरकार ने प्रदेश में राजधानी भोपाल को छोड़कर अन्‍य सभी जगहों पर कोविड केयर सेंटरों (Covid Care Center) को बंद कर दिया है। ये ऐसे सेंटर थे, जिन्हें मामूली लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाया गया था। सरकार का यह फैसला विवादों में आ गया है| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है|

कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार के कोविड सेंटर बंद करने के फैसले पर सवाल उठाये हैं| उन्होंने लिखा- देश में कोरोना से मौतें जारी , संक्रमण का आँकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विधानसभा का सत्र तक कोरोना के भय से निरस्त और शिवराज सरकार ने भोपाल को छोड़कर प्रदेश के सभी कोविड केयर सेंटर बंद किये |

शिवराज सरकार अजब है – ग़ज़ब है
पूर्व सीएम ने अगले ट्वीट में लिखा-एक तरफ़ भ्रष्टाचार को रोकने के लिये लंबे-चौड़े भाषण और दूसरी तरफ़ सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच के लिये जाँच एजेंसियो को अब सरकार से अनुमति लेना आवश्यक ? शिवराज सरकार के दोहरे चरित्र के यह उदाहरण, शिवराज सरकार अजब है – ग़ज़ब है ?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews