राहुल गांधी अध्यक्ष पद स्वीकार करें, आम कार्यकर्ता किसी और को स्वीकार नहीं करेगा : दिग्विजय

राहुल गांधी अध्यक्ष पद स्वीकार करें, आम कार्यकर्ता किसी और को स्वीकार नहीं करेगा : दिग्विजय

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
कांग्रेस (Congress) में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हलचल तेज हो गई है| सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के अध्यक्ष पद छोड़ने की ख़बरों के बाद पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कमान सौंपे जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन ट्वीट कर रहे हैं| इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्वीट कर कहा कि आम कांग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा, राहुल गांधी को अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए|

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ‘यह समय कॉंग्रेस को एक मत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। जिस परिवार ने देश की आज़ादी और उसके बाद जो देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है। मीडिया में जो कुछ आ रहा है मैं उस से सहमत नहीं हूँ। नेहरू गॉंधी परिवार के बिना कॉंग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता’|

उन्होंने आगे लिखा- ‘सोनिया जी का नेतृत्व सर्व मान्य है। यदि सोनिया जी कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं तो राहुल जी को अपनी ज़िद छोड़ कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। देश का आम कॉंग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews