राहुल सिंह लोधी BJP में शामिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- असत्य पर सत्य की जीत

राहुल सिंह लोधी BJP में शामिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- असत्य पर सत्य की जीत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By-election) की सियासी सरगर्मियों के बीच दमोह से कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह लोधी (Rahul Singh Lodhi) इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल हो गए है। आज भोपाल के बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने उन्हें भाजपा (BJP) की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति से व्यथित होकर दमोह (Damoh) से विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले युवा जनसेवक राहुल लोधी (Rahul Lodhi)का हार्दिक स्वागत है। प्रदेश का विकास भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपके क्षेत्र की जनता के कल्याण में कोई कमी नहीं आयेगी।जनता के प्रति ममत्व, स्नेह का कोई बोध ही नहीं है कमलनाथ जी के अंदर।कांग्रेस के वो नेता जो अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं, वो कमलनाथ जी की नीतियों से आहत हैं।

वही पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) को इमरती देवी (Imrati Devi) वाले बयान पर घेरते हुए कहा कि कांग्रेस(Congress) आज एक ऐसी पार्टी बन गई है जिसकी न दिशा है और न ही गति है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने कमलनाथ जी का एक महिला का अपमान करने को गलत माना लेकिन कमलनाथ जी ने कहा कि जाओ, मैं नहीं मांगता माफी!

असत्य पर सत्य की जीत-ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस पर राज्यसभा सांसद और कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) के पतन और  शिवराज सरकार (Shivraj Government) के उदय में महत्वपूर्व भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का बयान भी सामने आया है। सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी पर आज दमोह से कांग्रेस के युवा विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्य और विजय का रास्ता चुना है। भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होने पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews