कोरोना से रेलवे भी अलर्ट, भीड़ घटाने प्लेटफार्म टिकट किया 50 रुपए

कोरोना से रेलवे भी अलर्ट, भीड़ घटाने प्लेटफार्म टिकट किया 50 रुपए

भोपाल।

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर मध्यप्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है।स्कूल, कॉलेजों, सिनेमाघरों और मंदिरों के बाद अब रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़ घटाने लिए कदम उठाए जा रहे है। रतलाम रेल मंडल ने अपने सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म‍ टिकट 50 रुपए कर दिया गया है, ताकी बाहर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ ज्यादा लोग स्टेशन में प्रवेश ना करे।अभी तक प्लेटफार्म टिकट 10 रुपए का मिलता था।

यह व्यस्वस्था अस्थाई रूप से covid-19 के प्रसार को रोकने के लिए की गई है। यह व्यवस्था आज से मंडल के 139 रेलवे स्टेशनों पर लागू हो जाएगी। इसके पहले पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में ट्रेनों के वातानुकूलित यात्री कोच का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर फिक्स करने के आदेश दिए थे ताकि यात्रियों को कंबल की जरूरत न पड़े। रेलवे के आदेश पर रविवार से इंदौर स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के वातानुकूलित कोच से पर्दे व कंबल हटाए गए। अब रेलवे इन कोच में यात्रियों को तकिया व चादर ही दे रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews