कोरोना: रेलवे का बड़ा फैसला-“31 मार्च तक देश की सभी ट्रेनें रद्द”

indian railways 12-2-2022

नई दिल्ली।देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेलवे बोर्ड की बैठक बड़ा फैसला लिया गया है।बोर्ड ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है।सिर्फ 31 मार्च तक माल गाड़ियां चलेगी।  रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, 31 मार्च तक मालगाड़ियां चलेंगी. कोरोना के संक्रमण से आम जनता को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ट्रेनों में सामान्‍य रूप से अक्‍सर भीड़ होती है। सारे कोच खचाखच भरे रहते हैं, ऐसे में संक्रमण बहुत घातक रूप ले सकता है।

इससे पहले रेलवे ने शनिवार 21 मार्च की रात से रविवार, 22 मार्च की रात 10 बजे तक सारी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्‍त कर दिया गया था। रेलवे के आदेश के अनुसार 21/22 मार्च की रात से लेकर 22 मार्च की रात 10 बजे के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी।लेकिन अब लगातार कोरोना के बढते प्रभाव के चलते सभी ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है।

बता दे कि भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर रविवार को 341 पर पहुंच गए। देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन कुल मामलों में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें से दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार से अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वही आज रविवार को पीएम मोदी की अपील पर देशभर में जनता कर्फ्यू लगाया गया है।

[covid19 style=”5″ country=”India” title=”भारत मे अभी तक”]

[covid19 style=”5″ title=”दुनिया मे अभी तक”]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews