Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी ने पहली बार जारी किया अपना बयान, कही ये बड़ी बात

Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी ने पहली बार जारी किया अपना बयान, कही ये बड़ी बात

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (Porn Movies) के कारोबार में पुलिस द्वारा राज कुंद्रा (Raj kundra) की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी और मशहूर फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) द्वारा कोई बयान सामने नहीं आया था, हालांकि उनके हवाले से कई तरह की खबरें जरूर आ रही थी। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और उसे अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।

अश्लील फिल्मों के कारोबार में फंसे राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ी, अब जोया राठौर ने लगाया यह आरोप

शिल्पा शेट्टी ने My Statement लिखकर ये पोस्ट ट्वीट (Tweet) की है। इसमें उन्होने लिखा है “हां..पिछले कुछ दिन हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। कई तरह की अफवाहें और आरोप भी लगाए गए। मीडिया और तथाकथित शुभचिंतकों (अवास्तविक) द्वारा कई तरह की कालिख पोती गई। सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि मेरे पूरे परिवार को ट्रोल किया गया और कई तरह के सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। मेरा पक्ष..मैंने अब तक इसपर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की और मैं आगे भी चुप रहूंगी। मैं कुछ नहीं कह रही हूं क्योंकि ये केस फिलहाल विचाराधीन है। इसलिये कृपया मेरे हवाले से गलत खबरें या बयान जारी करना बंद कीजिए। एक सेलिब्रिटी के तौर पर मैं अपनी फिलॉसफी दोहरा रही हूं- न शिकायत करो न स्पष्टीकरण दो। जैसा कि मैंने कहा कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है, मुझे भारतीय न्याय व्यवस्था और मुंबई पुलिस पर पूरा विश्वास है। हम लोग अपनी तरफ से हरसंभव सहायता कर रहे हैं और कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन एक मां होने के नाते मैं विशेष रूप से आप सबसे अनुरोध करती हूं कि हमारी निजता का सम्मान करें, खासकर मेरे बच्चों के लिए। और बिना किसी पुष्ट जानकारी के आधी अधूरी और गलत खबरों को प्रसारित करना बंद करें। मैं हमेशा से भारतीय कानून का पालन करने वाली नागरिक और पिछले 29 सालों से एक मेहनती प्रोफेशनल रही हूं। लोगों ने मुझपर भरोसा जताया है और मैंने कभी किसी के भरोसे को नहीं तोड़ा। इसलिए मैं आप सबसे निवेदन करती हूं कि इस कठिन समय में मेरे और मेरे परिवार की निजता के अधिकार की रक्षा और सम्मान करें। हम किसी तरह का मीडिया ट्रायल डिजर्व नहीं करते हैं। कानून को उसका काम करने दीजिए..सत्यमेव जयते।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews