Rajasthan politics: “सिंधिया” के Tweet के बाद “पायलट” का बड़ा बयान, कहा – नहीं होऊंगा BJP में शामिल

Rajasthan politics: “सिंधिया” के Tweet के बाद “पायलट” का बड़ा बयान, कहा – नहीं होऊंगा BJP में शामिल

राजस्थान।

एमपी (mp) के बाद राजस्थान(rajisthan) में सियासी संकट गहराता नजर आ रहा है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Deputy CM Sachin Pilot) के भी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तरह अन्य राह पकड़ने कि चर्चा तेज होगयी है।पायलट राजस्थान सरकार गिराने की साजिश और विधायकाें की खरीद-फराेख्त के आरोपों के बीच कांग्रेस के 12 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकाें के साथ दिल्ली पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने अबतक सिर्फ ज्योतिरादित्य से मुलाकात की थी। इधर पायलट के बीजेपी से भी संपर्क की खबर सामने आ रही थी।जहाँ सिंधिया के ट्वीट ने अटकलों को तेज कर दिया था। इसी बीच पायलट ने आज साफ़ किया है कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे।

हलाकि पायलट गेहलोत सरकार की आज सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पहुँचते हैं या नहीं इसपर संशय बरकरार है।इधर पायलट दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने साफ़ कहा है कि वो और अपमान नहीं सहेंगे। और न ही गहलोत सरकार कि बैठक में पहुंचेंगे। वहीँ दूसरीतरफ गहलोत की बुलाई बैठक आज 10 :30 बजे शुरू होगी। पूरे सियासी घटनाक्रम पर पायलट की तरफ से अभी फिलहाल यही टिप्पणी आई है कि वो बीजेपी में शामिल नहि होंगे।

दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी सरकार गिराना चाहती है और इसके लिए खरीद फरोख्त कर रही है।अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि बीजेपी बकरे की मंडी की तरह विधायकों को खरीदना चाहती है, इसके लिए 25-25 करोड़ के ऑफर दिए जा रहे हैं। जैसे 4-5 महीने पहले मध्य प्रदेश के सियासी संकट पर बोल रही थी। आज यही स्थिति राजस्थान की है जहाँ पायलट ने दावा किया ै किउनके संपर्क में कुल 30 विधायक हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews