RakshaBandhan 2020: अस्पताल में नर्सों ने बांधी CM शिवराज को राखी, भावुक हुए

RakshaBandhan 2020: अस्पताल में नर्सों ने बांधी CM शिवराज को राखी, भावुक हुए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

पूरे देश में आज रक्षाबंधन(Raksha Bandhan) का त्योहार प्रेम एवं शांति से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम सोहाद्र एवं रक्षा का यह पर्व भी कोरोना संक्रमण(Corona infection) की वजह से सुस्त पड़ गया है। एक तरफ जहां बहन दूर के इलाके से अपने भाई के घर नहीं पहुंच पाई। वही कुछ भाइयों की कलाई इस रक्षा पर्व में सुनी ही रह गई। इधर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) कोरोना के चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। जहां अस्पताल की ही नर्सों ने उन्हें राखी बांधकर रक्षा पर्व की बधाई दी है।

दरअसल 24 मार्च को जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव(Corona report positive) आने के साथ ही शिवराज सिंह चौहान को भोपाल के चिरायु अस्पताल(chirayu hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां उनके तीन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह भी तक अस्पताल में ही है। रक्षा पर जैसे त्योहार पर उनकी कलाई सुनी ना रहे इसको देखते हुए अस्पताल की नर्सों ने उन्हें राखी बांधी है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वही अपनी सगी बहन को लेकर ट्वीट करते हुए भी सीएम शिवराज भावुक हो गए। सीएम शिवराज ने लिखा कि आज बहन शशि ने फोन पर ही राखी के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यहां के भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नर्स सरोज ने राखी बांधी। जिस वार्ड में शिवराज सिंह चौहान भर्ती हैं, वहां नर्स सरोज तैनात हैं। मुख्यमंत्री 25 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए थे। इस अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया और उनकी पत्नी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। भदौरिया की पत्नी ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

शिवराज ने कहा की कोरोना की वजह से आज वह रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन के साथ नहीं है। लेकिन वही अस्पताल की उनकी बहनों ने उन्हें राखी बांध कर उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इससे पहले सीएम शिवराज ने रक्षा पर्व की बधाई देते हुए कोरोना वारियर्स का अभिनन्दन किया। उन्होंने लिखा कि मन का मेल ही, राखी का त्यौहार। मिले स्नेह को स्नेह का, नित स्नेहिल उपहार। देश के प्रहरियों और #CoronaWarriors को रक्षा बंधन की कोटि-कोटि बधाई! कोरोना काल में आप जो अभूतपूर्व सेवा कर रहे हैं, उसके लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

सीएम के अस्पताल में राखी बंधवाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराजसिंह चौहान जी, भोपाल में लॉक डाउन के कारण कई बहनें अपने भाई को राखी नहीं बांध पाई!आपने अस्पताल में राखी बंधवाई!फोटो में एक बच्चा (भांजा)भी खड़ा है, क्या यह उचित है!या तो इस फोटो में आप नहीं है, या आपको कोरोना-वोरोना नहीं है,आप ढोंग कर रहे हैं?

बता दें कि रक्षाबंधन का ये शुभ त्योहार इस साल पूरे देश में कोरोना के हत्थे चढ़े गया। लॉकडाउन और लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच बहने अपने भाई को राखी बांधने उनके घर नहीं पहुंच सके। वहीं कई भाई भी अपने बहनों से राखी बंधवाने उनके पास नहीं जा सके। लोगों ने ऑनलाइन अपनी बहनों से बातें करके इस साल डिजिटल राखी का त्यौहार मनाया। वही बहनों ने अपने भाई के लंबे भविष्य की कामना की तथा भाइयों ने अपनी बहनों को रक्षा का वरदान दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews