राम जन्मभूमि पूजन: कार्यक्रम में शामिल होंगे MP के ये 2 नेता, न्यास का बुलावा

mp-mla-court-issued-summon-to-bjp-mp-uma-bharti-upas

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

देश के बहुचर्चित अयोध्या राम मंदिर(The famous Ayodhya Ram temple) पर हमेशा उठते रहे एक ही सवाल कि “आखिर कब बनेगा राम मंदिर” पर आखिरकार मुहर लग गई। 5 अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम का आयोजन(Bhoomi Poojan program organized) किया जा रहा है। भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के हाथों संपन्न होना है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूरे देश से न्यास द्वारा विशिष्टों को आमंत्रण दिए जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मंत्री जयभान सिंह पवैया(Former Chief Minister Uma Bharti and Minister Jaibhan Singh Powaiya) को न्यास द्वारा आमंत्रण संदेश भेजा गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मंत्री जयभान सिंह पवैया राम जन्मभूमि आंदोलन से लंबे समय से जुड़े हुए नेता कहे जाते हैं। जिसके बाद इन दोनों नेताओं का रामजन्म भूमि पूजन में सम्मिलित होने की चर्चा पहले से थी। उमा भारती ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि न्यास द्वारा उन्हें निर्देश मिला है कि वह 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंचे। जबकि भूमि पूजन के बाद 6 अगस्त तक उन्हें अयोध्या में ही रहना है। उमा भारती को राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल किया जाता है। जबकि जयभान सिंह पवैया अयोध्या जन्म भूमि विवाद के वक्त बजरंग दल के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बता दे कि उमा भारती और जयभान सिंह पवैया पर विवादित ढांचे को गिराने के लिए लोगों को उकसाने का केस चल रहा है। जिसको लेकर जुलाई में दोनों नेता अपना बयान दर्ज कराने लखनऊ पहुंचे थे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश के विशिष्ट एवं राम जन्मभूमि आंदोलन का हिस्सा रहे प्रमुख नेताओं को न्यास द्वारा आमंत्रण भेजा गया है। वही भूमि पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews