Ram Mandir : अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में होगा श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन

Ram Mandir : अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में होगा श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

आज अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) का भूमिपूजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendea Modi) अयोध्या में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इसमें उल्लेखनीय तथ्य ये है कि भगवान श्रीराम ने अभिजीत मुहूर्त में जन्म लिया था और ये वही मुहूर्त है जब मंदिर का भूमिपूजन किया जाएगा। पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं, उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया। पीएम सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचे और वहां बजरंग बली की पूजा की, यहा से निकलकर वे राम जन्मभूमि पहुंचे।

आज के दिन अयोध्या सजधजकर पूरी तरह तैयार है। भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर सजाया गया है और हर तरफ उल्लास व भक्ति का माहौल है। राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में करीब 3 घंटे रुकेंगे। आज के कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया है, मंच पर पीएम मोदी के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास उपस्थित रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews