रामेश्वर शर्मा बोले- ईदगाह हिल्स का नाम गुरुनानक टेकरी होना चाहिए, कांग्रेस ने किया पलटवार

रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhyapradesh Assembly) के सामयिक अध्यक्ष (Protem Speaker) रामेश्वर शर्मा  (Rameshwar Sharma) ने मांग की है कि भोपाल के ईदगाह हिल्स (Eidgah Hills) का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी (Gurunanak tekri) किया जाए| उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है| कांग्रेस नेता केके मिश्रा  (KK Mishra) ने विधायक शर्मा के बयान पर पलटवार किया है|

दरअसल, विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखना चाहिए। प्रकाश पर्व के दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, ये भोपाल का सौभाग्य है कि, 500 साल पहले गुरुनानक देव जी भोपाल आए थे। वो भारत भ्रमण के दौरान राजधानी में रुके थे। यह राजा भोज की नगरी का सौभाग्य है। यहां उनके चरण पड़े। कोई बताए कि 500 साल पहले यहां किसका मकान था। पहले तो यह गुरुनानक टेकरी थी। वही नाम होना चाहिए।

केके मिश्रा ने किया पलटवार
रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर पलटवार किया| उन्होंने लिखा- हमारे सामाजिक ताने-बाने को ध्वस्त कर अनावश्यक खून बहाने से बाज़ आइए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा जी, भोपाल के ईदगाह का नाम बदलने की बात कह कर आप अब मुस्लिमों और सिखों को लड़ाना चाहते है! इस घिनौनी साजिश के पहले यह भी जान लीजिए कि, अमृतसर साहिब की नींव मियां मीरबांकी ने ही रखी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews