फ़िर शर्मसार हुई राजधानी, 50 साल के अधेड़ ने 47 साल की महिला के साथ किया दुष्कर्म 

rape

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में लगातार महिला अपराध के आंकड़े (Statistics of female crime) बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल (Bhopal) से एक बार फिर महिला अपराध का मामला सामने आया है। जिसमें 50 साल के परिचित ने एक 47 साल की महिला से दुष्कर्म की वारदात (Rape incident) को अंजाम दिया है। मामला भोपाल (Bhopal) के निशातपुरा (Nishatpura) का है। जहां महिला के साथ एक परिचित व्यक्ति ने ब्लैकमेल (Blackmail) कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि 47 वर्षीय महिला हाउस वाइफ (House wife) है। जिसके साथ 50 वर्षीय परिचित ने पहले तो महिला का अश्लील वीडियो बनाया, फिर उसे ब्लैकमेल (Blackmail) करने लगा। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म (Rape) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

ब्लैकमेल कर वारदात को दिया अंजाम

47 वर्षीया महिला निशातपुरा (Nishatpura) की निवासी है, जो एक हाउस वाइफ है। जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार को रात में करीब 12 बजे शिकायत करने थाने पहुंची। जहां उन्होंने अपने परिचित एक 50 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि रोशन कुशवाहा नामक व्यक्ति उसे कई दिनों से धमकी दे रहा था, कि उसके पास उसका कोई अश्लील वीडियो है। जिसके बाद वह लगातार महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।

आरोपी की तलाश जारी

महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी व्यक्ति की बात मानने से इंकार कर दिया, तो वह उसे बदनाम करने और बच्चों को जान से मार देने की धमकी पर उतारू हो गया। जिसके बाद मजबूरन महिला को आरोपी व्यक्ति की बात माननी पड़ी। इसके बावजूद वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर महिला ने पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची है। जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews