राशन दुकान संचालक और पड़ोसी के बीच चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

INDORE

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  इंदौर में राशन की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार और पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच लात घूंसे भी चले। लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।  बताया  जा रहा है कि दुकान पर भीड़ लगने को लेकर राशन दुकान के पास में रहने वाले लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी जिसके बाद मामला झगडे तक पहुँच गया। झगड़े का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार सुबह मारपीट की एक बड़ी घटना सामने आई है। मारपीट की ये घटना इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के संविद नगर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर में राशन की दुकान पर जमकर मारपीट मची जिसमें दुकान संचालक और पड़ोसियो के बीच लात-घूंसे भी चले।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में चलाया जाएगा “युवा शक्ति कोरोना मुक्ति” अभियान

दरअसल, कालोनी में भीड़ लगने की बात पर मामला बिगड़ गया। बताया ये भी जा रहा है कि संविद नगर वार्ड 41 कनाड़िया रोड़ शनिमंदिर वाली गली राशन पर्ची को लेकर शुरू हुए विवाद के पड़ोसी भी भीड़ लगने की बात पर बिफर गए और फिर पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने आया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़ें – घरवालों से त्रस्त होकर दो बच्चियां आजमगढ़ से पहुंची खंडवा, समाजसेवियों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ

फिलहाल, प्रशासन और पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है वहीं लोगों का कहना है कि राशन की दुकानें शहर की कालोनियों में स्थित हैं और कोरोना काल में राशन के लिए भीड़ लग जाती है,  कई बार पर्ची के मामले को लेकर भी नाराजगी के चलते अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1404341613367742465

ये भी पढ़ें – राम विलास पासवान की पार्टी LJP बिखरी, अकेले पड़े चिराग, 5 सांसदों ने बनाया अलग गुट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews