Ratlam: सेल्फी के चक्कर में हाई टेंशन तार से चिपका नाबालिग, बुरी तरह से झुलसा

रतलाम

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (ratlam) में बीती देर शाम सेल्फी के चक्कर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां राजीव नगर निवासी 17 वर्षीय नाबालिग अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ रेलवे ट्रेक (railway track) पर गया। सेल्फी (selfie) लेने के जोश में यहां यार्ड की ओर जाने वाले ट्रैक पर खड़े इंजन पर नाबालिग (minor) चढ़ गया और सेल्फी बनाने लगा। इतना खतरनाक खेल ये खेल युवक अपने दोस्तों के साथ कर रहा था।

यह भी पढ़ें… BJP की तैयारी, कई प्रभारियों की हो सकती है छुट्टी, जल्द होगी मंत्रियों के जिला प्रभार की घोषणा

सेल्फी के जुनून में नाबालिग के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार पर उसका ध्यान नहीं गया। और जैसे ही सेल्फी लेने के लिए नाबालिग ने मोबाइल लेकर अपना हाथ ऊपर किया, वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद जोरदार झटके के साथ बड़ा फॉल्ट हुआ और झुलसता हुआ नाबालिग इंजन से ज़मीन पर आ गिरा। जिससे नाबालिग को चोट भी आई।

यह भी पढ़ें… Jabalpur: दुगुने कैदियों के निरुद्ध होने के मामले को संज्ञान में लेकर हाईकोर्ट की सुनवाई जारी

दोस्तो ने झुलसे नाबालिग के पिता को कॉल कर सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन परिजन झुलसे नाबालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाबालिग का इलाज जारी ह।  फिलहाल नाबालिग की हालत स्थिर बनी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews