भोपाल में मिले रिकॉर्ड 210 मरीज, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5100 के पार

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

भोपाल।

देशभर में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर है। जहां एक तरफ देश में 24 घंटे में 47000 से 48000 नए मामले रिकॉर्ड किए जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी स्थिति गंभीर हो रही है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 210 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसके बाद मध्य प्रदेश में संक्रमित की संख्या 5196 पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 149 लोगों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है।

दरअसल शुक्रवार को जो मामले सामने आए हैं इसमें जेपी हॉस्पिटल के दो डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही ग्लोबल ग्रीन एयरपोर्ट कॉलोनी से एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि अरेरा कॉलोनी से एक, पंचशील नगर से 4 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में बैरसिया तहसील में पदस्‍थ दो बाबू और दो अन्‍य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद 20 अन्‍य लोगों के सैंपल लिए गए है। वहीं डीआईजी स्टाफ के एक जवान की रिपोर्ट पर पॉजिटिव आई है। जबकि मेडिकल कालेज से एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रोफेसर कॉलोनी से एक, वहीं थाना पिपलानी से एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि सीआरपीएफ कैंप से 7 जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी भोपाल में लगातार संक्रमण की संख्या प्रतिदिन 100 के आंकड़े को पार कर रही है। वहीं लगातार मिल रहे संक्रमण के मामले को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजधानी में 10 दिन के लिए पूर्णत लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में अब तक 3344 मरीज ठीक हो अपने घर लौट चुके हैं जबकि 1630 मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews