MP Teacher Recruitment: लॉकडाउन के बीच शिक्षकों के लिए खुशखबरी

MP Teacher Recruitment

भोपाल।
कोरोना संकटकाल (Corona crisis) के बीच शिक्षकों के लिए खुशखबरी है।लॉकडाउन (Lockdown) के कारण रुकी हुई 20 हजार शिक्षकों(teachers) की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए 29 जून से दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चालू हो जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारी 1 सितंबर तक सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने की है।

सत्यापन प्रक्रिया के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ आज बुधवार को बैठक हाेना है। इसमें कोविड-19 से बचाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी। यदि कोई केंद्र कंटेंनमेंट एरिया में है तो उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी। इसलिए उन्हें उनके द्वारा चुने गए जिले में एक निर्धारित स्लॉट में बुलाया जाएगा। स्लाट करीब 2 घंटे का रहेगा। जिले और दस्तावेज व त्रुटि सुधार के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के उम्मीदवार 5 से 12 जून और माध्यमिक शिक्षक पद के लिए 10 से 24 जून तक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। उच्च माध्यमिक स्कूल के 15 हजार और माध्यमिक शिक्षक के 5670 पद पर भर्ती होना है।

बता दे कि पिछली साल कमलनाथ सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री रहे प्रभुराम चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा था कि 2020 में प्रदेश में 20 हजार से अधिक शिक्षकों कि भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इसमें 17 हजार उच्चतर माध्यमिक शिक्षक और 5 हजार 600 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। इससे प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो जाएगी।लेकिन एमपी में सत्ता परिवर्तन और कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते यह प्रकिया बीच में ही रुक गई जो अब पूरी होने जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews