वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 वर्ष से ऊपर वाले ऐसे करें बुकिंग

CONGRESS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  18 साल और उससे ऊपर उम्र वालों के लिए टीकाकरण रजिस्ट्रेशन (Vaccination Registration) की प्रक्रिया आज बुधवार शाम चार बजे शुरू हो गई ।  केंद्र सरकार (Central Government) ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। वैक्सीन  (Vaccine) के लिए रजिस्ट्रेशन कोविन एप और आरोग्य सेतु एप पर किया जा रहा है और ये घर बैठे किया जा रहा है। हालाँकि शुरुआत में रजिस्ट्रेशन कराने वालों को परेशानी का सामना पड़ जिसकी शिकायत भी उन्होंने की लेकिन कुछ देर बाद रजिस्ट्रेशन होने लगे।

ये भी पढ़ें – दिल्ली में अब केजरी नहीं, केंद्र की सरकार!

देश में टीकाकरण का नया चरण 1 मई से शुरू हो रहा है।  इसकी विशेषता ये है कि इस चरण में 18 साल या उससे अधिक 44 वर्ष की आयु वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी।  अभी तक 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी।  केंद्र सरकार ने नए टीकाकरण चरण के लिए गाइड लाइन जारी की है।  18 साल या उससे अधिक आयु वालों को वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।  ये रजिस्ट्रेशन कोविन एप (Cowin APP) पर WWW.cowin.gov.in पर जाकर या फिर आरोग्य सेतु एप (Aarogya Setu App) पर किया जा रहा है ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से भी 18 साल और उससे अधिक उम्र वाले लोगों से वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews