राहत: कोरोना से जंग जीतकर 12 लोग लौटे घर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया विदा

राहत: कोरोना से जंग जीतकर 12 लोग लौटे घर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया विदा

धार।राजेश डाबी।

कोरोना महामारी संक्रमण के दौर में धार जिले के लिए आज फिर शकुन और राहत भरी खबर आई है। जिसमें 12 कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर रविवार सुबह महाजन अस्पताल धार से डिस्चार्ज कर अपने अपने घरों की ओर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं जिले के वरिष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहा। इस दौरान डिस्चार्ज हुए 12 मरीजों को तालियां बजाकर स्वागत करते हुए गुलदस्ते सोपे गए।

स्वस्थ होकर लौटे लोगों ने भरे कंठ से स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ करते हुए उन्हें देवदूत बताया कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने कोरोना मामले में धार जिले को लेकर नई जानकारी देते हुए बताया कि डिस्चार्ज पालिसी में बदलाव किया गया है तथा जल्द ही अधिकतर लोगों को उनके उपचार मै आराम के अनुसार स्वस्थ मान कर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वही अब तक 39 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है तथा 38 संक्रमितों का फिलहाल उपचार जारी है। वही 2 लोगों की जिले में उक्त महामारी से मौत हुई है। उपचारित अधिकतर लोग जल्द ही अपने घरों को स्वस्थ होकर लौटेंगे। कलेक्टर ने कहा है की धार जिले में कोरोना के इतने गंभीर मामले नहीं है तथा लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रशासन के नियमों को माने और घरों में रहें तथा जल्द ही धार जिले को इस महामारी से मुक्ति मिल जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews