शराब ठेकेदारों को HC से राहत, अगली सुनवाई तक सरकार की ओर से नहीं होगी कोई कार्रवाई

शराब ठेकेदारों को HC से राहत, अगली सुनवाई तक सरकार की ओर से नहीं होगी कोई कार्रवाई

जबलपुर।संदीप कुमार।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में शराब ठेकेदारों और सरकार के बीच चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। शराब ठेकेदारों की ओर से दायर की गई। याचिकाओ पर आज जबलपुर हाईकोर्ट(jabalpur higcourt) में सुनवाई हुई। जिस पर शराब ठेकेदारों(Liquor contractors) द्वारा हाल ही में सरकार द्वारा किए गए नीतिगत संशोधन को चुनौती दी गई है। सुनवाई के दौरान सरकार(government) की ओर से हाईकोर्ट में आश्वासन दिया गया कि इस मामले की अगली सुनवाई तक शराब ठेकेदारों के खिलाफ सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दरअसल शराब ठेकेदारों की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि सरकार कोरोना संक्रमण(Corona infection) काल के दौरान शराब दुकानों को खोलने की अनुमति तो दे रही है लेकिन नियम इतने ज्यादा बना दिए हैं कि शराब ठेकेदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शराब ठेकेदार सरकार को निश्चित राजस्व(revenue) देने की हालत में भी नहीं है वही हाल ही में राज्य सरकार ने नीतिगत संशोधन करते हुए शराब ठेकेदारों पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

बता दें कि 23 मई को राज्य सरकार ने शराब नीति में संशोधन कर शराब ठेकेदारों की ठेका अवधि को बढ़ा दिया था लेकिन बिड की रकम कम नहीं की थी इसके साथ ही शराब दुकान बंद करने पर शराब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण और वसूली का प्रावधान भी बना दिया था। जिसे ठेकेदारों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल इस मामले पर सुनवाई अब 2 जून को सुनवाई नियत की गई है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार और शराब ठेकेदारों आपसी समन्वय बनाने की कोशिश करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews