धार से राहत भरी खबर, शनिवार को 11 मरीज स्वस्थ होकर लोटे घर

धार से राहत भरी खबर, शनिवार को 11 मरीज स्वस्थ होकर लोटे घर

धार।राजेश डाबी।

कोरोना महामारी संक्रमण के दौर में धार जिले के लिए आज फिर शकुन और राहत भरी खबर आई है। 11 कोरोना संक्रमित मरीज। जिसमे 2 इंदौर से और 9 धार से है। जिनको उपचार के बाद स्वस्थ होने पर शनिवार को धार से डिस्चार्ज कर अपने अपने घरों की ओर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीयो का दल मौजूद रहा।

इस दौरान डिस्चार्ज हुए 12 मरीजों को तालियां बजाकर स्वागत करते हुए गुलदस्ते सोपे गए। सिविल सर्जन अनिल वर्मा ने कोरोना मामले में धार जिले को लेकर नई जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की नई डिस्चार्ज पालिसी के तहत इन सभी को डिस्चार्ज किया गया है। वही अब तक 103 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है तथा 3 संक्रमित जो 2 इंदौर में और 1 धार में हे। जिनका फिलहाल उपचार जारी है। वही कुल 3 लोगों की जिले में अभी तक उक्त महामारी से मौत हुई है।

वही कल 1 और मरीज के डिस्चार्ज होने की संभावना है और 2 इंदौर वाले मरीजो की भी 2 से 3 दिन में डिस्चार्ज होने की संभावना है। लगभग 100 के अंदर रिपोर्ट अभी तक आना बाकी बताई गई है। इसके बाद यदि नया पॉजिटिव मरीज नही आता तो धार कोरोना मुक्त हो जाएगा। ऐसे में MP ब्रेकिंग न्यूज़ आप सभी से अपील करता है की सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रशासन के नियमों को माने और घरों में ही रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews