गृह निर्माण मण्डल के सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, 551 पदों पर होगी भर्ती

गृह निर्माण मण्डल के  सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, 551 पदों पर होगी भर्ती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू की जायेगी| वहीं एक जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत हुए मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जायेगा। यह निर्णय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भूपेन्द्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) की अध्यक्षता में हुए मण्डल सम्मिलन में लिया गया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत हुए मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जायेगा। इससे लगभग एक करोड़ 74 लाख रूपये का वार्षिक व्यय आयेगा। मण्डल के कर्मचारी देवी प्रसाद कोरी की पुत्री श्रीमती मीता कोरी को अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय भी लिया गया।

551 पदों में होगी भर्ती
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की कार्यवाही करें। सीधी भर्ती के कुल 551 पद रिक्त हैं। इनमें क्लास – 2 के 34, क्लास -3 के 33 और क्लास-4 के 187 पद हैं। श्री सिंह ने कहा कि सहायक यंत्री के पदों की भर्ती मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवायें। भर्ती होने तक क्लास-3 और क्लास 4 के पदों को आउटसोर्स करें जिससे कार्य प्रभावित नहीं हो।

तुलसी नगर फेज-2 का निर्माण होगा
तुलसी नगर फेज-2 का निर्माण होगा। यह तुलसीनगर फेज-1 के पास ही बनेगा। इसमें 135 करोड़ की लागत से 135 फ्लैट बनाये जायेंगे। फ्लैट 3 और 4 बी.एच.के. होंगे। निर्णय लिया गया कि भाड़ा क्रय आधार पर आवंटित आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों का भाड़ा एक मुश्त जमा करने पर दाण्डिक ब्याज में छूट दी जाये। इसी तरह बकाया भू-भाटक एक मुश्त जमा करने पर कुछ छूट देने और वन टाइम सेटलमेंट योजना की अवधि बढ़ाने के संबंध में निर्णय लेने के लिये मण्डल के आयुक्त को अधिकृत किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews