
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मुंबई से बड़ी खबर मिल रही है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh Rajput Case) से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी (NCB) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Actress Rhea Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया है।अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दो दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में ले लिया। उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। थोड़ी ही देर में उनकी मेडिकल जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार फैन्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे, माना जा रहा था कि रिया की गिरफ्तारी सीबीआई द्वारा की जाएगी लेकिन इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से NCB की एंट्री हुई थी जिसमें पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई और अब ड्रग मामले में ही रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी हुई है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

