धार में बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, 5 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

धार में बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, 5 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

धार।राजेश डाबी।

अब से कुछ देर पहले 4 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई थी किन्तु अब नगर में कोरोना महामारी के संक्रमण के पांचवें मरीज की भी पुष्टि हो गई है। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के अनुसार उक्त मरीज धार के पहले पॉजिटिव व्यक्ति के बाद बनाए गए बफर जोन में लिए गए सैंपल में से पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव उक्त 28 वर्षीय युवक गांधी कॉलोनी धार का बताया जा रहा है। जिसका कुछ रोज पहले ही सैंपल लिया गया था। जो जिला चिकित्सालय में सुपरवाइजर की पोस्ट पर कार्यरत था। जिसकी अब से कुछ देर पहले कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने पुष्टि कर दी है। अब धार में कोरोना पॉजिटिव के 5 मामले हो चुके हैं। जिनमें पहले पॉजिटिव से ही संक्रमण होना पाया गया है।

हालांकि प्रशासन पूरी सतर्कता बरते हुए हैं एवं बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या ने धार को भी अब अपना गढ़ बनाना शुरू कर दिया है। जो कहीं ना कहीं जिले वासियों के लिए भी चिंता का विषय बन रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews