किसान पर लाठी डंडों से हमलाकर दिनदहाड़े साढ़े तीन लाख की लूट, बदमाश फरार     

किसान पर लाठी डंडों से हमलाकर दिनदहाड़े साढ़े तीन लाख की लूट, बदमाश फरार     

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले में लगातार बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि पुलिस की वर्दी का खौफ भी उन्हें नहीं रहता। वे दिन दहाड़े वारदात करने से भी नहीं चूकते। ताजा मामला दिमनी थाना क्षेत्र का है जहाँ बदमाशों ने एक किसान और उसके भतीजे पर लाठी डंडों से हमला कर कर उसके साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए और भाग गए।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने किसान के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि किसान रामप्रकाश जाटव पुत्र भगरी लाल उम्र 52 निवासी करारी हाल उत्तमपुरा अपने गांव से मुरैना शहर की तरफ आ रहा था तभी रास्ते में बदमाशों ने किसान और उसके भतीजे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनसे 3 लाख 50 हजार की लूट कर फरार हो गए।

किसान के अनुसार वह अपनी जमीन बेचकर पैसे लेकर मुरैना आ रहा था, तभी बदमाशों ने उसके साथ ये घटना कर दी।किसान अपने गांव से मुरैना आ रहा था तभी सिधारी पुरा के पास बने बिजली घर के सामने तीन बाइक सवार बदमाशों ने किसान पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews