राहुल गाँधी की शादी को लेकर MP में भिड़ी बीजेपी-कॉंग्रेस, ये है मामला

madhya-pradesh-politics-mandsaur-constituency-lok-sabha-election-2019

भोपाल।

लॉकडाउन(lockdown) के बीच एक बार फिर राहुल गाँधी की शादी ने चर्चाओं का जोर पकड़ लिया है। जहाँ केंद्रीय मंत्री के बेटे के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के निजी जीवन पर टिप्पणी करने के बाद सियासत एक बार फिर गरमा गयी है। बता दें कि राहुल गांधी की शादी पर कई बार सवाल किये गए हैं। लेकिन इस बार ये विषय मध्य प्रदेश में सियासी बवंडर की वजह बन गया है। जिसपर कांग्रेस(congress) ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

दरअसल मुद्दा राहुल गांधी की शादी (Rahul Gandhi Marriage) का है। जहाँ मध्यप्रदेश बीजेपी(MP BJP) के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने राहुल गांधी की शादी को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा की अगर राहुल गांधी शादी करेंगे तो उनकी शादी का खर्चा बीजेपी का युवा मोर्चा उठाएगा। वहीँ बीजेपी युवा मोर्चा के नेता देवेंद्र तोमर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा की राहुल गांधी की शादी के लिए उनकी तरफ से 21 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं की इस ट्वीट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

इस ट्वीटर के जुबानी जंग में फिर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को सलाह दे डाली। बीजेपी नेताओं के कॉमेंट्स पर घोर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने कहाहै की बीजेपी नेताओं को पहले अपनी पार्टी के नेताओं का ध्यान रखना चाहिए। जिन नेताओं की शादियां नहीं हुई हैं। पहले बीजेपी नेता उनकी शादी कराएं और अगर उसमें किसी तरह से पैसों की कमी आती है तो कांग्रेस के नेता वो देने के लिए तैयार हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews