सारंग का कमलनाथ पर जुबानी हमला, कहा- तब अभिनेत्रियों के साथ खिंचवा रहे थे फोटो..

सारंग का कमलनाथ पर जुबानी हमला, कहा- तब अभिनेत्रियों के साथ खिंचवा रहे थे फोटो..

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में नई सरकार(government) के बनने के बाद से दोनों पार्टियों के बीच तीखें जुबानी जंग जारी हैं। इस बीच अब पूर्व मंत्री विश्वास सारंग(vishwas sarang) ने कांग्रेस(congress) पर निशाना साधा है। विश्वास सारंग ने कहा कि जब प्रदेश में महामारी फ़ैल रही थी तब यदि कमलनाथ अभिनेत्रियों के साथ फोटो(poto) खिंचवाने के बजाये महामारी(pandemic) को रोकने 10 मिनट का समय निकाल लेते तो आज प्रदेश की यह स्थिति नहीं होती।

दरअसल सोमवार को अशोकनगर विश्राम गृह में मीडिया(media) से बात करते हुए अशोकनगर विधानसभा प्रभारी और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इंदौर आज कि स्थिति में हॉटस्पॉट(hotspot) बना है। ये गलती तब की है जब मुंबई(mumbai) से कलाकार इंदौर(indore) आए थे उस समय प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अभिनेत्रियों के कमर में हाथ डालकर फोटो खिंचवा रहे थे।जबकि उस वक़्त प्रदेश पर ध्यान देने की जरूरत थी। कड़े निर्णय लेने थे। तब आइफा(IIFA) जरुरी था।

वहीँ दुरी तरफ सारंग ने उपचुनाव की बात पर कहा कि भाजपा प्रदेश के सारे 24 सीटों अपर उपचुनाव जीतेगी केंद्र और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाएं इस संक्रमण में आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हुई है। वहीँ प्रदेश सरकार ने जनता के लिए काफी काम किये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews