SATNA: केंद्रीय जेल परिसर एवं जेल कॉलोनी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

SATNA: केंद्रीय जेल परिसर एवं जेल कॉलोनी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

सतना। पुष्पराज सिंह बघेल।

केंद्रीय जेल सतना में इंदौर से आए हुए दो कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट एवं पदेन अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अजय कटेसरिया ने सतना केंद्रीय जेल परिसर एवं जेल कॉलोनी को (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को छोड़कर ) प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।

सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किए जाने की बात करते हुए कहा है कि जेल परिसर के मुख्य रास्ते को छोड़कर सभी रास्ते को वेरीकेट कर सील कर दिया जाए। आवागमन के लिए मात्र एक ही मार्ग उपयोग में लाया जाए उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ना तो अंदर प्रवेश कर सकेगा। ना ही उक्त परिसर के रहने वाले निवासी बाहर निकल पाएंगे। वहीं जिला कलेक्टर ने कहा है कि केंद्रीय जेल एवं उक्त परिषद के रहवासियों के लिए अत्यावश्यक सामग्री की आपूर्ति कराने हेतु नगर निगम आयुक्त, सतना द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर कटेसरिया ने कहा है कि उपरोक्त क्षेत्र के सैनिटाइजेशन एवं सफाई व्यवस्था का कार्य मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं उक्त क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं जांच की कार्यवाही चिकित्सीय मापदंड एवं प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा है कि उक्त क्षेत्र में कानून व्यवस्था का अनुपालन कराए जाने हेतु उपखंड अधिकारियों उपखंड मजिस्ट्रेट रघुराजनगर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। रेलवे स्टेशन साफ निर्देश दिया है कि आदेश के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews