स्कूल शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रस्ताव, जल्द बजे स्कूल में घंटी

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 8 महीने से बंद स्कूलों (School) में एक बार फिर घंटी बजाने की तैयारी हो रही है। प्रदेश के शासकीय और निजी स्कूल (Government And Private School) दिसम्बर माह (December Month) से खुल सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी नोटशीट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी है। शिक्षा विभाग की नोटशीट के मुताबिक, 9वीं से 12वीं तक की क्लास 20 या 25 नवंबर से शुरू की जा सकती हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते मार्च से स्कूल बंद हैं। अनलॉक 4 के दौरान 21 सितंबर से केवल 9वीं से 12वीं तक के स्कूल आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया गया था। इसके लिए पैरेंट्स की सहमति जरूरी की गई थी। अभी एक क्लास में 12 से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है। बच्चे एक या दो घंटे के लिए ही स्कूल आ रहे हैं। जबकि, पहली से आठवीं तक की क्लास ऑनलाइन ही चल रही हैं।

बता दें कि 9वीं से 12वीं की कक्षाएं 21 सितंबर से लग रही है। इन क्लासेस में वो बच्चे पहुंच रहे है जो ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पाते या जिनके पास ऑनलाइन क्लासेस के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। वहीं कक्षा पहली से आठवीं के छात्रों के लिए कोरोना के खतरे को देखते हुए डाउट क्लास में मंजूरी नहीं मिली थी। इनकी कक्षाएं दूरदर्शन और ऑनलाइन के माध्यम से ही लग रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews