स्कूल शिक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक, स्कूल खोलने और 10वीं-12वीं की परीक्षा को लेकर हो सकती है चर्चा

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार (School Education Minister Inder SIngh Parmar) सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा (Review Meeting) करेंगे। यह बैठक सोमवार दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में स्कूल खोले जाने और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चर्चा होगी| इसके अलावा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा से पहले कोर्स पूरा करने को लेकर समीक्षा की जाएगी। इस दौरान मंत्री आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के रोड मैप पर विभागीय कार्य योजना की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को विभागीय कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की सोमवार को समीक्षा बैठक होगी| कोरोना के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, वहीं परीक्षाओं और सिलेबस पूरा कराना भी बड़ी चुनौती है| इसको लेकर बैठक में मंत्री परमार अधिकारियों से तैयारियों का फीडबैक लेंगे| मंत्री ने समीक्षा बैठक में विभाग के संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में मध्‍यप्रदेश बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। साथ ही, परीक्षा का टाइम-टेबल तय करने को लेकर भी बातचीत होगी। वहीं 9 वीं से 12 वीं तक का कोर्स कितना पूरा हुआ इस बारे में अपडेट लिया जाएगा| समीक्षा बैठक में बच्‍चों के पढ़ाई को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा स्‍कूल खोलने और परीक्षा के पहले बच्‍चों के कोर्स पूरा करने को लेकर समीक्षा की जाएगी। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख्य सचिव रश्मि अरूण शमी, लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत, राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेश कुमार जाटव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews