मध्य प्रदेश में फिलहाल बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के स्कूल, आदेश जारी

mp school education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते 15 नवंबर तक स्कूल (School Closed) बंद रहेंगे| कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। लेकिन प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक पूर्णतः बंद रहेंगी| इस सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) द्वारा आदेश जारी किया गया है|

केंद्र सरकार ने अनलॉक 5 की गाइडलाइन्स के तहत सभी राज्यों को 15 अक्टूबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन अंतिम निर्णय लेने का अधिकार राज्यों को दिया गया| मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने फिलहाल कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं बंद रखने का फैसला किया गया है| कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है|

इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

school order

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews